मुंबई के सस्ते वड़ा पाव का दुबई फ्लेवर काफी महंगा, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

By: Ankur Fri, 03 Sept 2021 7:44:07

मुंबई के सस्ते वड़ा पाव का दुबई फ्लेवर काफी महंगा, कीमत जान रह जाएंगे हैरान

बात जब मुंबई की आती हैं तो सबसे खाने में सबसे पहला नाम आता हैं वड़ा पाव का जो बेहद सस्ते दाम में मिल जाता हैं और पेट की भूख मिटाता हैं। लेकिन मुंबई के सस्ते वड़ा पाव का दुबई फ्लेवर काफी महंगा हैं। जी हां, दुबई में 1 सितंबर 2021 को एक रेस्टोरेंट ने 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव लॉन्च किया जिसकी कीमत आपको हैरान कर देगी। कीमत के बारे में बी आत करें तो यह लगभग 1,968 रुपए है।

इसे हाल ही में O'Pao रेस्टोरेंट ने लॉन्च किया और सोशल मीडिया पेज पर इस डिश का वीडियो भी पोस्ट किया और इसी के साथ ही कैप्शन में लिखा है, ''हमने दुनिया का पहला 22 कैरेट गोल्ड वड़ा पाव लॉन्च किया।''

मिली जानकारी के तहत गोल्ड वड़ा पाव बनाने के लिए वड़े में ट्रफल बटर और चीज भरी जाती है। वहीँ वड़ा को तैयार करने के बाद सोने की तरह दिखने वाले घोल में डुबोया जाता है। उसके बाद गर्म तेल की कड़ाही में तल लिया जाता है। वहीँ उसके बाद वड़ा पाव को एक फैंसी लकड़ी के बक्से में शकरकंद फ्राई और पुदीना नींबू पानी के साथ परोसा जाता है।

ये भी पढ़े :

# आइसक्रीम टेस्ट करके ही करोड़ों कमाता हैं ये शख्स, करता है सोने की चम्मच का इस्तेमाल

# कोरोना मृत्यु के प्रमाणपत्र से जुड़े दिशानिर्देशों को तैयार करने में केंद्र सरकार ने की देरी, सुप्रीम कोर्ट ने जताई नाराजगी

# देशभर के 85 प्रतिशत शिक्षक ले चुके कोरोना वैक्सीन की पहली डोज, अक्टूबर तक सौ फीसदी टीकाकरण का लक्ष्य

# 30 सितंबर तक बढ़ा दी गई कोरोना के कारण देश में फंसे विदेशी नागरिकों के वीजा की अवधि

# उत्तरप्रदेश : बच्ची को सहेली के घर छोड़ बनाई अपहरण की फर्जी कहानी, थी प्रेमी को फंसाने की साजिश

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i
lifeberrys हिंदी पर देश-विदेश की ताजा Hindi News पढ़ते हुए अपने आप को रखिए अपडेट। Viral News in Hindi के लिए क्लिक करें अजब गजब सेक्‍शन

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com